AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के तहत किया गया दीवार लेखन, कई कार्यकर्ता हुए शामिल

गिरिडीह : भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के द्वारा दीवार लेखन किया गया। इस लेखन के माध्यम से एक बार फिर मोदी सरकार को लाने के लिए लोगों से अपील की गई।इस बावत सुरेश साव ने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के द्वारा दीवार लेखन किया गया। इस लेखन के माध्यम से एक बार फिर मोदी सरकार को लाने के लिए लोगों से अपील की गई।इस बावत सुरेश साव ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक मंडल के सभी बूथों पर दीवार लेखन होना है।

 

श्री साव ने बताया कि एक बार फिर से मोदी सरकार सिर्फ भाजपा का ही नहीं अपितु देश के जन जन का नारा बन चुका है। सुरेश साव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो बार के कार्यकाल में गरीब कल्याण के तहत गरीबों महिलाओं किसानों का बिना भेदभाव किए विकास हुआ है, जिसके कारण आज सभी के दिलों में प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम देखने को मिल रहा है।मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य अमर सिन्हा, ईनोद साहू, रंजीत वर्णवाल, बिट्टू कुमार, मनोज तुरी, रवि मंडल,नागेश्वर दास सहित कई लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories