AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखण्ड के तीन सीटों पर मतदान जारी है, वोट डालने कतारों में पहुंच रहे लोग

लोकसभा चुनाव 2024: पूरे देश में सियासी रण का मुकाबला अंतिम चरण में पहुंच चुका है। झारखण्ड में भी लोकसभा चुनाव के तहत अंतिम चरण का मतदान संताल परगना प्रमंडल के तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों राजमहल, दुमका और गोड्डा में आज हो रहा है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।आज होने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लोकसभा चुनाव 2024: पूरे देश में सियासी रण का मुकाबला अंतिम चरण में पहुंच चुका है। झारखण्ड में भी लोकसभा चुनाव के तहत अंतिम चरण का मतदान संताल परगना प्रमंडल के तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों राजमहल, दुमका और गोड्डा में आज हो रहा है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।आज होने वाले मतदान से दो वर्तमान सांसदों निशिकांत दूबे (भाजपा) और विजय हांसदा (झामुमो) के भाग्य का फैसला होगा, जो क्रमश: गोड्डा और राजमहल से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों क्रमश: चौका व हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा चार विधायकों नलिन सोरेन, सीता सोरेन, प्रदीप यादव तथा लोबिन हेम्ब्रम के भी भाग्य का फैसला होगा। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार विधायक चुने गए हैं। झामुमाे ने पहली बार उन्हें दुमका लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है, जिनके सामने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव इस बार भी गोड्डा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं तो लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से बगावत कर राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को होने वाले मतदान में कुल 52 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद होगा। इनमें आठ महिलाएं सम्मिलित हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories