TOP BANNER
Sponsored

बरगंडा नया पुल के पास सड़क निर्माण कार्य में मंदिर कमिटी का विरोध, विधायक ने आपत्ति कर रहे लोगों व पदाधिकारियों के साथ की बैठक

कहा सर्वे के अनुसार मापी कर होगा सड़क निर्माण गिरिडीह : शहर के बरगंडा से सिरसिया को जोड़ने वाले पथ पर नया पुल का निर्माण हो चुका है. वहीं यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है, लेकिन पिछले दो दिन से मंदिर कमिटी के लोग सड़क निर्माण कार्य में आपत्ति जता कर काम को रोक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 1, 2024 Jun 1 40 Views
Share

कहा सर्वे के अनुसार मापी कर होगा सड़क निर्माण

गिरिडीह : शहर के बरगंडा से सिरसिया को जोड़ने वाले पथ पर नया पुल का निर्माण हो चुका है. वहीं यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है, लेकिन पिछले दो दिन से मंदिर कमिटी के लोग सड़क निर्माण कार्य में आपत्ति जता कर काम को रोक दे रहे थे. आपत्ति जता रहे लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण में वहां स्थित प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर आ जा रही है. जिससे सड़क का पानी मंदिर में चला जाएगा. इस कारण वे लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

 

इधर इस मसले को लेकर शनिवार को गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, रोड कंस्ट्रक्शन डिवीजन के एसडीओ मनोज सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजिनियर विनय कुमार, बिजली विभाग से जेई अमित कुमार, सीओ मो. असलम, स्थानीय वार्ड 12 के निवर्तमान पार्षद अजय रजक, वार्ड 11 के अशोक राम, सामाजिक कार्यकर्त्ता लखन राम, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य में आपत्ति जता रहे लोगों से वार्ता की.

 

मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार ने आपत्ति जता रहे लोगों को समझाया. मौके पर विधायक ने कहा कि काम के पूरा हो चुके जाने का समय हो चूका था, लेकिन कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. जिसके बाद संबंधित पदाधिकारियों को बुलाकर निर्देशित किया गया कि सरकार की ज़मीन की नापी करते हुए सड़क निर्माण किया जाए, ताकि यथा शीघ्र पुल पर आवागमन शुरू हो सके.

MIDDLE
Sponsored

 

झारखण्ड के तीन सीटों पर मतदान जारी है, वोट डालने कतारों में पहुंच रहे लोग

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories