AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विश्वनाथ नर्सिंग होम ने फिर दिखाया तत्परता का उदाहरण, डॉ नीरज डोकानिया व टीम ने बचाई युवक की जान

गिरिडीह : गंभीर हालत में एक युवक की जान बचाकर गिरिडीह के बजरंग चौक स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम ने तत्परता का एक और उदाहरण पेश किया है। मामला सोमवार की देर रात का है, जब चिरैयाघाट निवासी 25 वर्षीय राजीव रंजन दाहिने हाथ में कई जगह कटे गहरे जख्म के साथ शहर के अलग-अलग अस्पतालों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गंभीर हालत में एक युवक की जान बचाकर गिरिडीह के बजरंग चौक स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम ने तत्परता का एक और उदाहरण पेश किया है। मामला सोमवार की देर रात का है, जब चिरैयाघाट निवासी 25 वर्षीय राजीव रंजन दाहिने हाथ में कई जगह कटे गहरे जख्म के साथ शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भटकता रहा, लेकिन नाजुक स्थिति देख कहीं एडमिट नहीं किया गया।

आखिरकार परिजन उसे लेकर विश्वनाथ नर्सिंग होम पहुंचे। यहाँ देर रात करीब 1 बजे डॉ नीरज डोकानिया के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम बनाई गई और तत्काल ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने सफल ऑपरेशन कर युवक की जान बचा ली। बताया गया कि युवक के हाथ की मुख्य नस भी कट गई थी और काफी खून बह चुका था।

डॉ नीरज डोकानिया ने बताया कि युवक की स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसे बचाया जा सका। फिलहाल युवक आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिजनों ने विश्वनाथ नर्सिंग होम और डॉ नीरज डोकानिया का आभार जताते हुए कहा कि यदि समय पर ऑपरेशन नहीं होता तो हादसा और बड़ा हो सकता था। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में ऐसी सुविधा मिलना राहत की बात है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories