AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह से शुरू कर थाईलैंड तक का सफर : अरुण कुमार सिन्हा को मिला ऑरेंज बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड

गिरिडीह : जिले से अपने कारोबारी सफर की शुरुआत करने वाले झारखंड के जाने-माने उद्यमी अरुण कुमार सिन्हा को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उन्हें रेडियो ऑरेंज इंटरनेशनल की ओर से ऑरेंज बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से नवाजा गया। यह भव्य आयोजन थाईलैंड के फुकेट में आयोजित हुआ, जहां बॉलीवुड अभिनेता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले से अपने कारोबारी सफर की शुरुआत करने वाले झारखंड के जाने-माने उद्यमी अरुण कुमार सिन्हा को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उन्हें रेडियो ऑरेंज इंटरनेशनल की ओर से ऑरेंज बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से नवाजा गया। यह भव्य आयोजन थाईलैंड के फुकेट में आयोजित हुआ, जहां बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बताया गया कि रेडियो ऑरेंज के 13 होस्ट स्टेशनों की ओर से यह आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से चुनिंदा सफल उद्यमियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अरुण कुमार सिन्हा, राइडर ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हैं। उन्होंने गिरिडीह, हजारीबाग और रांची में छोटे पैमाने पर राइडर सिक्योरिटी कंपनी की नींव रखी थी, जो आज एक बहुराष्ट्रीय मानव संसाधन कंपनी के रूप में देशभर में जानी जाती है।

मानव संसाधन के साथ ही तकनीकी क्षेत्र में भी उनकी कंपनी की गिनती देश की अग्रणी कंपनियों में होती है। इसके अलावा उन्होंने रांची में आशी ब्रांड बेवरेज प्लांट की स्थापना कर पेय पदार्थ के क्षेत्र में भी नया मुकाम हासिल किया है। उनकी कंपनियां गुणवत्ता और नवाचार की मिसाल बन चुकी हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अरुण कुमार सिन्हा की यही मेहनत, दूरदृष्टि और जुनून उन्हें आज अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है। रेडियो ऑरेंज इंटरनेशनल द्वारा सम्मानित किया जाना न केवल उनकी उपलब्धियों की पुष्टि है, बल्कि यह झारखंड और खासकर गिरिडीह के लिए भी गर्व की बात है। वे नई पीढ़ी के लिए एक सच्चे प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories