TOP BANNER
Sponsored

ग्रामीणों ने कहा चोरी कर भागने के दौरान कुआं में गिर मरा चोर, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गिरिडीह : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के करमाटांड गांव में कुएं में गिरने से पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत स्थित कोड़वाडीह निवासी मुस्तकिम अंसारी की मौत हो गई. वहीं एक अन्य को ग्रामीणों ने कुएं से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया है. इस मामले को लेकर गांव के लोगों का कहना है

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 29, 2022 Jun 29 50 Views
Share

गिरिडीह : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के करमाटांड गांव में कुएं में गिरने से पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत स्थित कोड़वाडीह निवासी मुस्तकिम अंसारी की मौत हो गई. वहीं एक अन्य को ग्रामीणों ने कुएं से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया है. इस मामले को लेकर गांव के लोगों का कहना है कि चार की संख्या में चोर बीती रात एक टेम्पो को चुराने आए थे और चोरी कर टेम्पो धक्का देते हुए सड़क तक ले आए थे. इतने में ही एक ग्रामीण की नींद खुल गई और उन्होंने हो-हल्ला मचाते हुए टोर्च ऑन किया तो मौके से चोर भागने लगे. इस दरम्यान ग्रामीणों ने पीछा किया तो 2 चोर गांव के कुएं में गिर गये. इस दौरान पानी की तेज आवाज सुन ग्रामीण मौके पर जुटे और सोचा कि एक ही इसमें गिरा है जिसके बाद कुएं से निकाल उसे पुलिस के जिम्मे कर दिया. वहीं पुलिसिया पूछताछ में आरोपी चोर ने एक अन्य साथी के कुएं में डूबने की जानकारी दी. जिसके बाद शव को कुएं से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

इधर घटना को लेकर तेलोडीह मुखिया शब्बीर आलम और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है. मुखिया शब्बीर आलम का कहना है कि मृतक के शरीर पर जख्म के निशान है जिससे आशंका लग रहा है कि हत्या कर उसके शव को कुएं में डाला गया हो.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories