TOP BANNER
Sponsored

फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में लोडेड देशी पिस्टल के साथ 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के बुचा नवाडीह में सोमवार को भारत फाइनेन्सियल इनब्लूजन लिमिटेड फाइनेंस के शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह से हुए लूट मामले में एसपी अमित रेणु के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल 3 अपराधियों को दबोच लिया है. बुधवार को इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने पपरवाटांड स्थित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 29, 2022 Jun 29 54 Views
Share

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के बुचा नवाडीह में सोमवार को भारत फाइनेन्सियल इनब्लूजन लिमिटेड फाइनेंस के शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह से हुए लूट मामले में एसपी अमित रेणु के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल 3 अपराधियों को दबोच लिया है. बुधवार को इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने पपरवाटांड स्थित न्यू पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि भारत फाइनेन्सियल के शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह से कलेक्शन का 36 हजार 885 रूपया लूट के मामले में थाना में कांड संख्या 152/22 दर्ज कर पुलिस ने तवरित कार्रवाई करते हुए अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बंसीमी निवासी आजाद अंसारी उर्फ़ नूनुआ को छापेमारी कर गिरफ्तार किया. मौके से पुलिस ने इसके पास से मैगजीन सहित देशी पिस्टल व तीन जिंदा गोली को बरामद किया. वहीं पूछताछ के दौरान आजाद ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने सहयोगियों का नाम बताया. जिसके बाद उसके निशानदेही पर पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंडरडीह से अहमद अंसारी और बुचा नावाडीह से जुनैद अंसारी को गिरफ्तार किया.

इंस्पेक्टर श्री पासवान ने बताया कि जुनैद अंसारी को छोड़कर पकड़े गये दोनों अभियुक्त पूर्व से कई आपराधिक काण्डों में संलिप्त रहे हैं. इनके विरुद्ध अलग अलग मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि इस कांड को कुल 5 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया है दो अन्य के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जल्द दोनों आरोपी पकड़े जायेंगे.

MIDDLE
Sponsored

पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल एवं मैगजीन सहित एवं तीन जिंदा गोली, लूटे गये रकम में से 6 हजार रूपये, 2 कीपैड मोबाईल ,एक मोटरसाईकिल, घटना में प्रयुक्त एक अपाची मोटरसाईकिल, एक स्मार्टफोन बरामद किया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories