TOP BANNER
Sponsored

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, थाने में की गई शिकायत

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर में शनिवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से शिवशंकर रजक, रोशनी, जानकी देवी, अतुल राज घायल हैं। जिसका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत रोशनी और अतुल राज ने बताया कि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 22, 2024 Jun 22 57 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर में शनिवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से शिवशंकर रजक, रोशनी, जानकी देवी, अतुल राज घायल हैं। जिसका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत रोशनी और अतुल राज ने बताया कि उसके गोतिया से वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। इसी बीच रास्ते में गड्ढा हो जाने के कारण उसके पिता शिवशंकर रजक ने आज मिट्टी मोरम गिरवाया। इस बात को लेकर पहले गाली गलोज किया गया। इसके बाद सतीश रजक, चंदन रजक, सुदामा देवी, प्रियंका देवी आदि ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवशंकर रजक पर हमला कर दिया। इस दौरान बचाने गई मां जानकी देवी और उसके साथ भी मारपीट की। जानकारी पर घर पहुंचे भाई पर भी वार कर दिया। कहा कि सभी ने लाठी, डंडा, रड से पिटाई की है। बताया कि वे लोग रास्ता में आने जाने के दरम्यान छेड़खानी भी करता है।

 

वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा देवी, सतीश रजक और चंदन रजक भी खुद को मारपीट में चोटिल होने की बात कह रहे हैं। इलाज के लिए वे लोग भी अस्पताल पहुंचे और पहले पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। इस बाबत चोटिल सुदामा देवी ने कहा कि जमीन को लेकर वर्षों से विवाद है जो कि कोर्ट में चल रहा है।इसी बीच पहले पक्ष के द्वारा आज मिट्टी मोरम भरकर रास्ता बंद किया जा रहा था। इसे ही रोकने पर पहले पक्ष के लोगों ने मारपीट की। वहीं अन्य आरोपों को बेबुनियाद बताया।

 

इधर घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा मुफ्फसिल थाना में आवेदन देने की बात कही जा रही है। आवेदन मिलने पर पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories