AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अलग-अलग स्थानों में सर्पदंश से दो की मौत, परिवार में पसरा मातम

गिरिडीह : जिले के बगोदर व बेंगाबाद थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नैयाडीह स्थित करमजोरा गांव में बीती रात बुधन कोल्ह अपने घर में सोया था इसी दौरान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के बगोदर व बेंगाबाद थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नैयाडीह स्थित करमजोरा गांव में बीती रात बुधन कोल्ह अपने घर में सोया था इसी दौरान करैत सांप ने उसे डस लिया। बताया जाता है कि इसके बाद एम्बुलेंस को फोन किया मगर एम्बुलेंस नहीं पहुंची और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वह मजदूरी का काम किया करता था। गांव वाले उसके मौत का जिम्मेवार एम्बुलेंस चालक को ठहरा रहे हैं। कहा कि यदि एम्बुलेंस पहुंच जाता तो बुधन की जान बच सकती थी।

इधर बगोदर के हेसला पंचायत के गेंदोडीह में शुक्रवार को खेती के दौरान एक किसान को भी सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए हजारीबाग रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक 58 वर्षीय नारायण महतो था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को मदद का भरोसा भी दिलाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories