AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ट्रू नेट जांच में पुलिस कर्मी मिले संक्रमित, एहतियातन अहिल्यापुर और बिरनी थाना सील

गिरिडीह : आज सुबह 16 मरीजों की पुष्टि के बाद ट्रू नेट जांच में बिरनी और अहिल्यापुर थाना के पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि यह प्रारंभिक रिपोर्ट है इसलिए सभी का स्वाब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेजा गया है। इसके रिपोर्ट आने पर ही मरीज पॉजिटिव हैं या नहीं इसकी पुष्टि होगी।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : आज सुबह 16 मरीजों की पुष्टि के बाद ट्रू नेट जांच में बिरनी और अहिल्यापुर थाना के पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि यह प्रारंभिक रिपोर्ट है इसलिए सभी का स्वाब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेजा गया है। इसके रिपोर्ट आने पर ही मरीज पॉजिटिव हैं या नहीं इसकी पुष्टि होगी। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ अवधेश प्रसाद सिन्हा ने दी है।

 

वहीं बगोदर के भी कुछ लोगों की ट्रू नेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव है। सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस कर्मियों के ट्रू नेट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियात के रूप में दोनों थानों को सील कर दिया गया है। वहीं पुलिस कर्मियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि बिरनी थाना के एक चौकीदार को सांस लेने की समस्या थी। जिसके बाद बदडीहा स्थित आइसोलेशन सेंटर में उसे भर्ती किया गया है।

इधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्र सिन्हा (छोटन) के मौत के बाद भी उनके कोरोना संक्रमित होने की वजह से मौत की शहर में चर्चा है। इसपर सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों के शक को दूर करने के लिए उनके परिजनों का स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट ली गई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है। लोग आशंकित इसलिए परिजनों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने उनके मौत को लेकर बताया कि उन्हें पहले शहर के विश्वनाथ नर्सिंग होम लेकर जाया गया था। वहां के चिकित्सक ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनका हार्ट अटैक का लक्षण था और सुगर काफी बढ़ा हुआ था। सम्भवतः उनकी मौत हार्ट अटैक से ही हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories