TOP BANNER
Sponsored

सीएचसी में सहिया को दिया गया प्रशिक्षण

गावां : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी सहिया दीदी को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य रूप से आयुष चिकित्सक डॉ काजिम खान उपस्थित थे। प्रशिक्षण में आगामी 26 जुलाई से एक अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में सहिया दीदी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 23, 2021 Jul 23 44 Views
Share

गावां : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी सहिया दीदी को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य रूप से आयुष चिकित्सक डॉ काजिम खान उपस्थित थे। प्रशिक्षण में आगामी 26 जुलाई से एक अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में सहिया दीदी द्वारा डोर टू डोर गांवों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित स्क्रीनिंग व गंभीर हालत में रह रहे बच्चों की सूची अस्पताल प्रबंधक को उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। डॉ काजिम खान ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है जो बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रहा है वह उन्हें अपनी संपूर्ण क्षमता को पाने के लिए योग्य बनाने में लगा हुआ है।

कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रम सभी समुदाय के बच्चों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करता है। उक्त कार्यक्रम में जन्म से अठारह वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच शामिल है। कार्यक्रम में चार श्रेणियों के तहत बच्चों का जांच किया जाता है।
मौके पर बिटीटी राजदा खातून, उषा कुमारी, सुनीता देवी, रिंकी देवी, गुड़िया देवी समेत कई सहिया उपस्थित थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories