AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गरीबों का हक मारने वाले डीलर पर SDM सख्त, एमओ समेत कई डीलर को शोकॉज करने की तैयारी

गावां : खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को गावां प्रखंड के आधा दर्जन जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण प्रखंड के सांख, बगदेडीह नगवां और माल्डा के जनवितरण प्रणाली दुकानों में की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जनवितरण प्रणाली दुकानों में स्टॉक अनाज, वजन, बोर्ड, रजिस्टर एवं लाभुकों के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को गावां प्रखंड के आधा दर्जन जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण प्रखंड के सांख, बगदेडीह नगवां और माल्डा के जनवितरण प्रणाली दुकानों में की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जनवितरण प्रणाली दुकानों में स्टॉक अनाज, वजन, बोर्ड, रजिस्टर एवं लाभुकों के कार्ड का अवलोकन किया।

 

उन्होनें लाभुकों से अनाज वितरण में कटौती और मार्च के बाद नियमित एवं निशुल्क वितरित अनाज से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने डीलर द्वारा लाभुकों के बीच वितरण किए गए अनाज का मापतोल भी करवाया और बाद में माल्डा के पांडेयडीह मुसहरी में कार्डधारियों के घर जाकर बातचीत की। निरीक्षण के दौरान नगवां और सांख में एक-एक जन वितरण प्रणाली दुकान बंद पाया गया। एसडीएम धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान दो दुकान बिना सूचना का बंद पाया गया मिला है। जिसे स्पष्टीकरण भेजा जाएगा। वहीं निरीक्षण के दौरान तय से अधिक दाम में केरोसिन तेल बेचने व अनाज कटौती का मामला सामने आया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories