AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज शनिदेव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जागेगी सोई तकदीर

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 01 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है.

मेष राशि
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।

वृषभ राशि
नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में बहनों से झगडा हो सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि
धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।

कर्क राशि
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जीवन साथी का साथ मिलेगा। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराय नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।

सिंह राशि
शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार में विस्तार के योग हैं। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडों से मार्ग दर्शन अवश्य लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें।
किसी की बातों में जल्द फंसने की बजाय खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला राशि
समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली।

वृश्चिक राशि
भाग्योदय की संभावना के बीच आज जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। पारिवारिक लोगो से सम्बन्ध मधुर होंगे।

धनु राशि
नौकरी में बदलाव के योग हैं। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। कान संबंधित पीड़ा हो सकती हे। अनावश्यक विवादों में न बोले नुक्सान हो सकता हैं।

मकर राशि
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव। मानसिक अस्थिरता रहेगी। जिन लोगों की आपने मदद की थी वहीं आप का विरोध करेंगे।

कुंभ राशि
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories