TOP BANNER
Sponsored

बुजुर्ग की पीटकर हत्या मामले में तीन नामजद आरोपियों ने किया सरेंडर

देवरी : थाना क्षेत्र के चिकनाडीह में सोमवार को कुएं से पानी लेने के विवाद में 65 वर्षीय ननकू पंडित की पिटाई और फिर उसकी मौत हो जाने के मामले में देवरी थाना में लिखित आवेदन के बाद पुलिस कांड संख्या 274/ 20 दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं इस मामले

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 29, 2020 Sep 29 59 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र के चिकनाडीह में सोमवार को कुएं से पानी लेने के विवाद में 65 वर्षीय ननकू पंडित की पिटाई और फिर उसकी मौत हो जाने के मामले में देवरी थाना में लिखित आवेदन के बाद पुलिस कांड संख्या 274/ 20 दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में मंगलवार को तीन आरोपी राजकुमार उर्फ राजेन्द्र पंडित, जितेंद्र पंडित व अवधेश पंडित ने थाने में सरेंडर कर दिया।

गौरतलब है कि मृतक के पुत्र दिगंबर पंडित ने आवेदन में 8 नामजद लोगों पर आरोप लगाया है। जिसमें विनय पंडित, दुलारी देवी, प्रमिला देवी, मीणा देवी, अवधेश पंडित, जितेंद्र पंडित, राजेंद्र पंडित, ललिता कुमारी शामिल है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories