TOP BANNER
Sponsored

चोरों का दुस्साहस, दिनदहाड़े एक मकान से नगद व जेवर चुराया

गिरिडीह : शहरी इलाकों में इनदिनों चोरों का दुस्साहस बढ़ते ही जा रहा है। शुक्रवार की रात जहां सिहोडीह स्थित पुलिस सहायता केंद्र के सामने स्थित शराब की दुकान से चोरों ने शराब व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं रविवार को पचम्बा थाना के पीछे दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 1, 2020 Nov 1 50 Views
Share

गिरिडीह : शहरी इलाकों में इनदिनों चोरों का दुस्साहस बढ़ते ही जा रहा है। शुक्रवार की रात जहां सिहोडीह स्थित पुलिस सहायता केंद्र के सामने स्थित शराब की दुकान से चोरों ने शराब व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं रविवार को पचम्बा थाना के पीछे दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

बताया जाता है कि घर में लोगों की उपस्थिति के बावजूद रविवार की दोपहर बिनोद कुमार सिन्हा के आवास में घुसे और नगद व जेवर को चुरा लिया। घटना के वक्त पारिवारिक सदस्य छत पर थे जबकि चोर आराम से नीचे की मकान से घटना को अंजाम देकर चंपत हो गए।

भुक्तभोगी परिवार ने बताया कि चोर 6 हजार नगद, 3 जोड़ा पायल, कान के सोने का एक टॉप्स, चांदी का लॉकेट और चांदी का सेट ले गए हैं। घटना की सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर पकड़ लिया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories