TOP BANNER
Sponsored

अवैध शराब की खेप को बिहार पहुंचाने की थी योजना, धंधेबाजों ने लगा रखा था दिमाग

पुलिस की चौकसी से खेप बरामद, दो गिरफ्तार तिसरी : प्रखंड के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खेप को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. वहीं इस मामले में ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 12, 2022 Jun 12 34 Views
Share

पुलिस की चौकसी से खेप बरामद, दो गिरफ्तार

तिसरी : प्रखंड के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खेप को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. वहीं इस मामले में ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मालवाहक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका. जांच में पहले पुलिस को मवेशी को खिलाए जाने वाला चारा मिला. लेकिन शक पर जब गहनता से पुलिस ने तलाशी की तो बॉक्स के नीचे छुपाकर रखा 375 एम0एल0 का 144 बोतल रॉयल स्टैग कंपनी का अवैध शराब बरामद किया गया. इसके बाद जब पुलिस ने कागजात की मांग की तो कोई वैध कागजात नहीं दिखाया गया. जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी पचम्बा थाना क्षेत्र के पेसरागढ़ का आयुब अंसारी उर्फ़ गुड्डू अंसारी और साजिद उर्फ़ छोटका खान है.
एसडीपीओ श्री महतो ने बताया कि इस मामले में लोकाय थाना में कांड संख्या 17/ 2022 दर्ज किया गया है. धंधे में शामिल अन्य लोगों को पकड़कर पुरे मामले का पर्दाफाश किया जायेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories