AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गलती से मकतपुर रोड में घुस गई बिहार की बस, मची अफरातफरी

थोड़ी देर बाद सब कुछ हो पाया सामान्य गिरिडीह : शहर के अति व्यस्ततम मकतपुर में रविवार की दोपहर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी भरा माहौल हो गया. दरअसल हुआ यूँ कि रास्ता भटक एक बड़ी बस अचानक मकतपुर रोड में घुस गई. इसके बाद चालक सूझबूझ खो बैठा और एक के बाद एक तीन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

थोड़ी देर बाद सब कुछ हो पाया सामान्य

गिरिडीह : शहर के अति व्यस्ततम मकतपुर में रविवार की दोपहर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी भरा माहौल हो गया. दरअसल हुआ यूँ कि रास्ता भटक एक बड़ी बस अचानक मकतपुर रोड में घुस गई. इसके बाद चालक सूझबूझ खो बैठा और एक के बाद एक तीन चार पोल से टक्कर के बाद तारों से घिरा एक पोल टूट गया और बस बीच सड़क में फंस गई. घटना से थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे. बता दें कि घटना के वक्त बिजली चालू थी. सूचना दिए जाने पर तत्काल बिजली काटी गई और एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया.

इधर मामले की सूचना पर नगर थाना पुलिस और बिजली विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और तार बगैरा हटाकर कड़ी मशक्कत कर बस को बाहर निकलवाया. बताया गया कि हरसिंग रायडीह स्थित उत्सव उपवन में आयोजित शादी समारोह में बिहार के मधुबनी जिले से 40 से 50 लोगों को लेकर बस गिरिडीह पहुंची है और रास्ता की सही जानकारी नहीं होने की वजह से मकतपुर रोड में घुस गई.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories