AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस ने सात जानवरों के साथ पिकअप को किया जब्त, तीन गिरफ्तार

गावां : गावां पुलिस ने शनिवार की देर रात पटना चौक से जानवर लदी एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। इसपर सात बैल व बछड़ा को लाद कर गावां के सीरी से धनवार के डोरंडा ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर गावां थानेदार पिंटू कुमार ने स्वयं पटना चौक से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां पुलिस ने शनिवार की देर रात पटना चौक से जानवर लदी एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। इसपर सात बैल व बछड़ा को लाद कर गावां के सीरी से धनवार के डोरंडा ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर गावां थानेदार पिंटू कुमार ने स्वयं पटना चौक से जानवर सहित गाड़ी को जब्त कर थाना ले आई है। साथ वाहन के ड्राइवर सहित तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में गावां थाना पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गावां पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार ड्राइवर सोनु राम, बैल के खरीददार राजेश यादव व अजय यादव को जेल भेज दिया। साथ जब्त जानवरों को समाचार लिखे जाने तक थाना परिसर में ही रखा गया है। जब्त जानवरों को खरगडीहा गौशाला भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।
*थानेदार का रवैया ठीक नहीं, किसानों को कर रहें हैं परेशान : नागेश्वर*

पुलिस द्वारा जानवरों को जब्त किए जाने के मामले में माले नेता नागेश्वर यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गावां थानेदार पर किसानों को परेशान करने का अरोप लगाया है। कहा कि जब्त सभी जानवार बैल है। किसान गावां के सीरी से खरीद कर उसे डोरंडा ले जा रहे थे। जहां बैलों को कृषि कार्य में लगाया जाता। अभी खेती का समय शुरू हो रहा है। ऐसे में छोटे किसान खेतों में हल चलाने को बैल खरीदते हैं। सब कुछ स्पष्ट था कि कहां से खरीद कर बैल को कहां ले जाया जा रहा है। बैल बेचने वाले भी किसान और गौपालक थे। वहीं खरीददार भी किसान हैं और खेती करने के लिए बैल को ले जा रहे थे। कहीं से भी जानवरों की तस्करी की बात सामने नहीं आ रही थी। वावजूद थानेदार ने किसानों की एक न सुनी और उनपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यह सरासर किसानों के साथ अन्याय है। भाकपा माले गावां थानेदार के इस रवैया के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। थानेदार की मनमानी को किसान कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। थानेदार अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और बगैर पुरी तहकीकात के गौवंश तस्करी के नाम पर किसानों को परेशान करना बंद करें। अन्यथा किसान थानेदार के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories