TOP BANNER
Sponsored

जमीन विवाद में सड़क पर हुआ संग्राम, जमकर हुई रोड़ेबाजी

गिरिडीह : जिले में जमीन माफिया लॉयन ऑर्डर के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. गुरुवार को एक जमीनी विवाद में सड़क पर संग्राम होता दिखा, दोनों ओर से खूब रोड़ेबाजी भी हुई. जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला देवरी थाना क्षेत्र के खजमुंडा गांव का है. यहां एक विवादित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 12, 2023 Jan 12 51 Views
Share

गिरिडीह : जिले में जमीन माफिया लॉयन ऑर्डर के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. गुरुवार को एक जमीनी विवाद में सड़क पर संग्राम होता दिखा, दोनों ओर से खूब रोड़ेबाजी भी हुई. जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला देवरी थाना क्षेत्र के खजमुंडा गांव का है.

यहां एक विवादित जमीन को कब्जा करने के लिए 300 से 400 लोग एकाएक एकत्रित हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी गोलबंद होकर जमीन कब्जा करने पहुंचे लोगों का विरोध करने लगे. जिसके बाद सभी उलझ पड़े. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई. ख़ास बात यह रही कि पुरा मामला पुलिस की मौजूदगी में हुआ. हालांकि पुलिस की सख्ती दिखाने के बाद दोनों पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवरी के खरमुंडा गांव में एक विवादित जमीन को कब्जा करने के लिए मोदी गुट के सैकड़ों लोग हरवे हथियार के साथ पहुंचे थे. जिसके बाद उक्त जमीन पर अपना दावा जता रहा यादव परिवार इसका विरोध करने लगा. तो दोनों पक्षों के बीच रोड़े बाजी शुरू हो हुई और खुले सड़क पर यह संग्राम चला.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories