AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप ने किया संगोष्ठी का आयोजन

गिरिडीह : राष्ट्रीय युवा दिवस यानि स्वामी विवेकानंद जी के 160 वीं जयंती पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगोष्ठी की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 12, 2023 Jan 12 51 Views
Share

गिरिडीह : राष्ट्रीय युवा दिवस यानि स्वामी विवेकानंद जी के 160 वीं जयंती पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगोष्ठी की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी.

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद महान दार्शनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक थे. उनकी जयंती को पूरा देश युवा दिवस के रुप में मनाता है. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था. वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे. उनका देशप्रेम किसी से छिपा नहीं है. वह लोगों की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते थे, बल्कि लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे. स्वामी विवेकानंद आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देते हैं. उनके कुछ विचार और जीवन जीने के सूत्र और प्रेरणादायक विचार जो जीवन में ऊर्जा भर देते हैं.

संगोष्ठी में अभाविप के संगठन मंत्री बबन बैठा, प्राचार्य अजय मुरारी, प्रो विनीता कुमारी, प्रो मिथलेश कुमार,कृष्णा त्रिवेदी,आशीष सिंह, अक्षय कुमार, उज्जवल तिवारी, प्रो राजकुमार वर्मा,बबलू यादव,सुशील कुमार, वासुदेव केवट,विकाश वर्मा,शशिकांत वर्मा,मंटू मुर्मू, नीरज चौधरी,सुमन चौधरी, ऋषि त्रिवेदी,शिवम गुप्ता,मनीष तिवारी,पवन शर्मा, गुलशन यादव,अनुराग कुमार,प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories