TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह के इन इलाकों के हैं पॉजिटिव मरीज, आइसोलेशन में किया जा रहा शिफ्ट

गिरिडीह : जिले में गुरुवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजों में गिरिडीह सदर प्रखंड से 4, गांडेय प्रखंड से 3 और धनवार प्रखंड का एक मरीज है। गिरिडीह सदर प्रखंड के 4 मरीजों में एक दंपत्ति हैं जो की बनियाडीह के हैं। ये 20 जून को दिल्ली से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 26, 2020 Jun 26 34 Views
Share

गिरिडीह : जिले में गुरुवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजों में गिरिडीह सदर प्रखंड से 4, गांडेय प्रखंड से 3 और धनवार प्रखंड का एक मरीज है।

गिरिडीह सदर प्रखंड के 4 मरीजों में एक दंपत्ति हैं जो की बनियाडीह के हैं। ये 20 जून को दिल्ली से वापस लौटे थे। जिसके बाद सदर अस्पताल में अपना सैम्पल दिया था। वहीं तीसरा मरीज एक सीआरपीएफ जवान है जबकि चौथा मरीज शहर के भण्डारीडीह का है।

इसे भी पढ़ें : बैंड संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

MIDDLE
Sponsored

गांडेय प्रखंड से जिन 3 मरीजों की पुष्टि हुई है उसमें से 2 मरीज महेशमुण्डा का है, जबकि एक बुद्धुडीह का है।

वहीं धनवार प्रखंड में मिला मरीज गोरहंद का है। मरीजों की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य महकमा द्वारा संक्रमित मरीजों को बदडीहा स्थित आइसोलेशन में लाया जा रहा है। वहीं सभी के कॉन्टैक्ट हिस्ट्री और परिवार के लोगों का सैम्पल लिया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के द्वारा कन्टेंटमेंट जोन और बफर जोन का निर्धारण कर इलाके में निषेधाज्ञा लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories