TOP BANNER
Sponsored

रेलवे पुल पर टहल रहे थे युवक, अचानक ट्रेन आता देख जान बचाने लगा दी छलांग, किया गया रेफर

गिरिडीह : रेलवे पुल पर चहलकदमी करना शुक्रवार को दो युवकों को भारी पड़ गया. ट्रेन आता देख युवकों के होश उड़ गए और जान बचाने के लिए दोनों ने पुल से छलांग लगा दी. घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 24, 2023 Feb 24 39 Views
Share

गिरिडीह : रेलवे पुल पर चहलकदमी करना शुक्रवार को दो युवकों को भारी पड़ गया. ट्रेन आता देख युवकों के होश उड़ गए और जान बचाने के लिए दोनों ने पुल से छलांग लगा दी. घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिहोडीह निवासी अजय पाठक का पुत्र अनुराग पाठक और भगना पावस मिश्रा शाम के करीब 5 बजे पुल पर टहल रहा था. इसी दौरान दोनों ने कोडरमा-मधुपुर सवारी गाड़ी के पुल पर आते देखा और फिर जान जोखिम में देख कर तेज गति से पुल पर दौड़ने लगा. इस दौरान ट्रेन नजदीक आ गई तो दोनों ने पुल से नीचे छलांग दी. मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता सुशील शर्मा, नवीन मिश्रा और ढालों दास समेत अन्य लोगों ने तत्काल दोनों को नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories