AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा नेता पर गोली चलाने का विरोध, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला

गिरिडीह : रांची ग्रामीण ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री चतुर साहू पर अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा गिरिडीह इकाई ने शहर के टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. मौके पर उपस्थित नेताओं ने गोलीकांड का विरोध करते हुए कहा कि सुरक्षा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : रांची ग्रामीण ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री चतुर साहू पर अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा गिरिडीह इकाई ने शहर के टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. मौके पर उपस्थित नेताओं ने गोलीकांड का विरोध करते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर राज्य सरकार पूर्ण रूप से नाकाम दिख रही है. लोग परेशान हैं, दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही है, अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी स्थितियों में सरकार अपराधी घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा सड़क तक आंदोलन करने के लिए विवश होगी.

 

पुतला दहन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रोफ़ेसर विनीता कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज संधई, जिला महामंत्री उमाचरण पहाड़ी, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संत कुमार लल्लू, बासुदेव राम चंद्रवंशी, नगर महामंत्री ज्योति शर्मा, अमरनाथ सिन्हा, सुरेंद्र लाल, वीरेंद्र वर्मा, श्रीराम शर्मा, संदीप डगैंच, चुन्नुकांत, राहुल तांती, दीपक स्वर्णकार आदि शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories