TOP BANNER
Sponsored

बराकर नदी में डूबे बच्चे की तलाश जारी, देवघर से पहुंची NDRF की टीम

गिरिडीह : गादीश्रीरामपुर के चुंगलो गांव निवासी दीपक सिंह का 12 वर्षीय बच्चा सुजल कुमार के बराकर नदी में डूबने के बाद अबतक उसका शव नहीं मिल सका है। वहीं सूचना पर जिला प्रशासन मुस्तेदी से सर्च ऑपरेशन चला रही है। हादसा गुरुवार शाम का है। बताया जाता है कि सुजल नहाते वक्त नदी में डूब

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 12, 2020 Sep 12 82 Views
Share

गिरिडीह : गादीश्रीरामपुर के चुंगलो गांव निवासी दीपक सिंह का 12 वर्षीय बच्चा सुजल कुमार के बराकर नदी में डूबने के बाद अबतक उसका शव नहीं मिल सका है। वहीं सूचना पर जिला प्रशासन मुस्तेदी से सर्च ऑपरेशन चला रही है। हादसा गुरुवार शाम का है।

बताया जाता है कि सुजल नहाते वक्त नदी में डूब गया था। हादसे के पहले दिन स्थानीय गौताखोरों द्वारा शव की तलाश की गई। मगर कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन द्वारा देवधर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जिसके बाद टीम नदी में बच्चे की तलाश कर रही है।

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1429743920532717/?sfnsn=wiwspmo&extid=azhlx56dI5Fa32bg

MIDDLE
Sponsored

 

शनिवार को हादसे की जगह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, बीडीओ गौतम भगत समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

जल्द से जल्द ढूंढे जाने को लेकर प्रयास तेज

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरिडीह जिले के चुंगलो, गादीश्रीरामपुर गांव का एक 12 वर्षीय बच्चा सुजल कुमार की बराकर नदी में नहाने के दौरान पानी में डूबने से बच्चे की मृत्यु हो गई। उसके शव की खोज के लिए जिला प्रशासन की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। उपायुक्त ने कहा कि उक्त घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा बच्चे की खोज हेतु एनडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जा सकें।

मैथन डैम में जाने की संभावना पर वहां के स्थानीय प्रशासन को दी गई है सूचना

उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा हजारीबाग तक के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि बच्चे की खोजबीन कर उनके परिवारजनों को जल्द सुपुर्द की जा सकें। बच्चे की मृत शरीर मैथम डैम तक जाने की संभावना को लेकर वहां के स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है ताकि यथाशीघ्र बच्चे का खोज कर उनके परिजनों को सौंपा जा सकें।

MIDDLE
Sponsored

Read more : कुएं में मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories