AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मृतक प्रवासी मजदूर के परिजनों को झारखण्ड एकता समाज ने किया आर्थिक सहयोग ,सरकार को भी दिखाया आईना

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के ग्राम खोटो निवासी अप्रवासी मजदूर लालजीत यादव की मृत्यु दुर्घटना में हो जाने से परिजनों के समक्ष विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। झारखंड एकता समाज ने पिड़ित परिजनों के घर जा कर ढांढस बंधाया और समाज के अध्यक्ष जीत यादव व सचिव राजू यादव के नेतृत्व में चार हजार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के ग्राम खोटो निवासी अप्रवासी मजदूर लालजीत यादव की मृत्यु दुर्घटना में हो जाने से परिजनों के समक्ष विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। झारखंड एकता समाज ने पिड़ित परिजनों के घर जा कर ढांढस बंधाया और समाज के अध्यक्ष जीत यादव व सचिव राजू यादव के नेतृत्व में चार हजार रुपये आर्थिक सहयोग कर आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया गया।

झारखण्ड एकता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जीत यादव ने कहा कि सभी वर्ग के अभिवंचितो को भेदभाव रहित यथासंभव सहयोग करना ही एकता समाज का मुख्य उद्देश्य है। झारखण्ड एकता समाज अप्रवासी मजदूरों के हक,अधिकार को लेकर हमेशा मुखर रूप से आंदोलित रही हैं। किसी अप्रवासी की मौत प्रदेश में हो जाती हैं तो सरकार की और से कोई पहल नही किया जाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के दरमियान ही अप्रवासी मजदूर याद आते है चुनाव के बाद सारी घोषणाये धरी रह जाती हैं। कोविड 19 के कारण रोजगार छीन जाने से बेरोजगार होकर घर लौटे अप्रवासी मजदूरों के समस्या समाधान के लिए सिर्फ दिवास्वप्न दिखाया गया। आसन्न पंचायत चुनाव में अप्रवासी मजदूर,पलायन,रोजगार मुद्दा बनेगा और ऐसे जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध मोर्चा खोला जायेगा।मौके पर राजू यादव,सुनील यादव,विकास यादव,विजय यादव,बिनोद यादव सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories