TOP BANNER
Sponsored

खरगडीहा,बदडीहा 1 व जमुआ प्रखंड मुख्यालय में चलंत लोक अदालत का होगा आयोजन चलंत लोक अदालत का लाभ उठायें ग्रामीण बीडीओ

माननीय झालसा रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव श्री संदीप कुमार बर्तम के आदेशानुसार 14 दिसम्बर को चलंत लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत सचिवालय खरगडीहा ,बदडीहा 1व जमुआ प्रखंड कार्यालय में किया जायेगा। ग्राम बदडीहा, सलैया में रविवार को डालसा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 13, 2020 Dec 13 54 Views
Share

माननीय झालसा रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव श्री संदीप कुमार बर्तम के आदेशानुसार 14 दिसम्बर को चलंत लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत सचिवालय खरगडीहा ,बदडीहा 1व जमुआ प्रखंड कार्यालय में किया जायेगा। ग्राम बदडीहा, सलैया में रविवार को डालसा के पी एल वी मुकेश कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को चलंत लोक अदालत से फायदे व सरकारी योजनाओं के बारे में मसलन विधवा पेंशन योजना, मनरेगा ,और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति को कानूनी सहायता दिलाने के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संकल्प की जानकारी दी। जनसम्पर्क कर पीएलवी महेंद्र कुमार वर्मा, नेमचंद प्रसाद वर्मा ने चलंत लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए अधिक संख्या में भाग लेने के लिए ग्रामीणों को उत्प्रेरित किया। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने भी जमुआवासी से जमुआ प्रखंड

कार्यालय,खरगडीहा,बदडीहा 1 पंचायत सचिवालय में डालसा के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित चलंत लोक अदालत में भाग लेकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील किया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ के प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश कुमार दुबे ने जानकारी दिया कि कानूनी साक्षरता शिविर में चिकित्सा दल का गठन किया गया है। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में ए एन एम सरिता सिन्हा,एम पी डब्ल्यू जोगेश्वर विश्वकर्मा, पंचायत सचिवालय खरगडीहा में ए एन एम पूनम हेम्ब्रम, एम पी डब्ल्यू इजहारुल हक अंसारी व बदडीहा 1 पंचायत सचिवालय में ए एन एम गीता वर्मा,हफ़िज़ा खातून,एम पी डब्ल्यू अभिषेक कुमार को चिकित्सा सेवा देने के लिए तैनात रहेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories