TOP BANNER
Sponsored

विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाजरत मरीज ने तोड़ा दम, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग गिरिडीह : शहर के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक महिला मरीज की मौत हो जाने का मामला सामने आया है. मृतका नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर भंडारीडीह निवासी अशरफ हसन की 32 वर्षीय पत्नी सेबुन परवीन थी. मरीज की मौत को परिजन इलाज में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 15, 2022 Oct 15 62 Views
Share

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : शहर के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक महिला मरीज की मौत हो जाने का मामला सामने आया है. मृतका नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर भंडारीडीह निवासी अशरफ हसन की 32 वर्षीय पत्नी सेबुन परवीन थी.

मरीज की मौत को परिजन इलाज में लापरवाही बता रहे हैं. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सेबुन परवीन को पित्त की थैली में हुए पत्थरी के ऑपरेशन के लिए परिजनों ने विश्वनाथ नर्सिंग होम में एडमिट करवाया था. परिजन का आरोप है कि मृतका सेबुन का ऑपरेशन नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एस. के. डोकानिया से करवाने की बात हुई थी. मगर ऑपरेशन डॉक्टर एस के डोकानिया ने नहीं बल्कि उनके पुत्र नीरज डोकानिया ने किया. बताया कि ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को मरीज को छुट्टी दिए जाने की बात थी. लेकिन ऑपरेशन के बाद से मरीज की तकलीफ बढ़ने लगी. वो दर्द से बेहाल थी. वहीं डॉक्टर व कर्मी मरीज के ठीक हो जाने की सांत्वना देते रहे. इसी बीच मरीज की तबीयत और बिगड़ गयी और उसे वेंटीलेटर पर डाल दिया गया. मरीज की मौत सुबह 6 बजे हो गयी. लेकिन डॉक्टर द्वारा सुबह 9 बजे जवाब दे दिया गया. परिजनों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

इधर आरोपों के बाबत जब नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एस. के. डोकानिया से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि ऑपरेशन लेप्रोस्कोपी ऑपरेशन डॉ. नीरज डोकानिया ही करते हैं. उन्होंने अन्य आरोपों पर अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि परिजन दुःख में हैं इसलिए ऐसी बात कह रहे हैं. परिजनों द्वारा उन्हें कोई शिकायत नहीं की गयी है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories