AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पत्थर कारखानों में प्रशासनिक टीम ने की छापेमारी, नहीं मिला संतोषजनक कागजात

गिरिडीह : सफेद पत्थरों का जंगलों से लगातार अवैध उत्खनन की कारखानों में खपाए जाने की सूचना पर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में संचालित विभिन्न पत्थर कारखानों में गुरुवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा गठित टीम ने छापेमारी की. छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीओ विशालदीप खलको कर रहे थे. जबकि टीम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 13, 2022 Oct 13 58 Views
Share

गिरिडीह : सफेद पत्थरों का जंगलों से लगातार अवैध उत्खनन की कारखानों में खपाए जाने की सूचना पर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में संचालित विभिन्न पत्थर कारखानों में गुरुवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा गठित टीम ने छापेमारी की. छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीओ विशालदीप खलको कर रहे थे. जबकि टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद, रेंजर एस के रवि समेत अन्य कई अधिकारी शामिल थे.

छापेमारी के दौरान अरुण लाडिया का बालाजी ट्रेडर्स फैक्ट्री, संतोष साव का साई मिनरल्स फैक्ट्री, बबलू बरनवाल का श्याम मिनरल्स फैक्ट्री चालू पाया गया, लेकिन यहां टीम के अधिकारियों को संतोषजनक पेपर नहीं मिला. वहीं छापेमारी के दौरान अजीत साव, लाला केडिया, मनीष जालान, आलोक केडिया, रमेश कंधवे, रोहित केजरीवाल के फैक्ट्री को बंद पाया गया.

इस बाबत एसडीएम ने बताया कि उदनाबाद स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों में पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया. जहां पत्थर से संबंधित कार्य किए जा रहे थे. उन्होंने कहा कि स्पष्ट पेपर कोई भी फैक्ट्री द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया. जिसको को लेकर उन्हें निर्धारित समय के साथ कागजातों को उपलब्ध कराने का नोटिस दिया गया है. जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories