TOP BANNER
Sponsored

खेत के पेड़ और ज़मीन बंटवारे में मां बड़े पुत्र का लेती थी पक्ष, इसलिए छोटे पुत्र ने कर दी हत्या

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के रांगामाटीटांड के इरकिया में बीतें 26 जनवरी को वृद्ध महिला के शव मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. बुधवार को बरवाडीह स्थित पुलिस लाइन में एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर पुरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय महिला पार्वती देवी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 3, 2021 Feb 3 40 Views
Share

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के रांगामाटीटांड के इरकिया में बीतें 26 जनवरी को वृद्ध महिला के शव मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. बुधवार को बरवाडीह स्थित पुलिस लाइन में एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर पुरे मामले की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय महिला पार्वती देवी के शव मिलने के बाद मृतका के बड़े पुत्र सोमाय टुडू के फर्द बयान पर कांड संख्या 3/21 दर्ज कर पुलिस त्वरित अनुसंधान शुरू किया.अनुसंधान के क्रम में हत्या मामले में छोटे पुत्र चुड़का टुडू की संलिप्तता पाई गई. पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने हत्या की बात स्वीकार की.

एसडीपीओ श्री सिंह ने  बताया कि चुड़का ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया कि पेड़ और ज़मीन बंटवारे को लेकर उसकी बड़े भाई सोमाय के साथ रंजिश चल रही थी. वहीं मां पार्वती देवी भी सोमाय का पक्ष लेती थी. इसी कारण उसने मां की हत्या कर दी. उसने पुलिस को बताया कि पत्थर से सर कूच कर उसने अपनी मां को मार डाला. पुलिस ने कांड का उद्द्भेदन करते हुए आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories