TOP BANNER
Sponsored

निगम क्षेत्र के पटेल नगर का हाल, बारिश होते ही हो जाता है जल जमाव, लोगों में आक्रोश

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11 पटेल नगर में जल जमाव से लोगों में वार्ड पार्षद के खिलाफ काफ़ी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी पानी बरसता है तब तब इस गली में जल जमाव हो जाता है। जल जमाव का कारण है नाली का निर्माण नहीं होना,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 12, 2020 Jul 12 41 Views
Share

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11 पटेल नगर में जल जमाव से लोगों में वार्ड पार्षद के खिलाफ काफ़ी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी पानी बरसता है तब तब इस गली में जल जमाव हो जाता है। जल जमाव का कारण है नाली का निर्माण नहीं होना, अगर नाली रहता तो बरसात का पानी बह जाता। नाली नहीं रहने के कारण बरसात का पानी घरों में घुस जा रहा है। सड़कों पर जल जमाव हो गया जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें  : डोभा में डूबते भाई को बचाने गई बहन, दोनों की मौत, परिवार में मातम

नाली निर्माण की मांग

लोगों ने कहा कि नाली निर्माण के लिए वार्ड पार्षद अशोक राम को कई बार आवेदन देकर व भेट करके समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई फलाफल नहीं निकला है। वार्ड की आशा देवी, रंजीत नोनिया, खुश्बू,  अर्जुन रवानी, मनोज राय, रोशन , अंशिका, सुरेंद्र रमानी आदि ने स्थानीय वार्ड पार्षद से नाली निर्माण कराने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories