AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलग- अलग इलाकों में एक युवक व युवती ने की आत्महत्या

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दो अलग अलग इलाकों में रविवार को एक युवक व युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है. मामले की सूचना पर दोनों जगहों पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.   बताया जाता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दो अलग अलग इलाकों में रविवार को एक युवक व युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है. मामले की सूचना पर दोनों जगहों पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

 

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बगुलवाटांड के भूराई गांव में 18 वर्षीय युवक राजकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों की मानें तो वह रात में अपने भाई के साथ एक कमरे में सोया था. वहीं आज सुबह नए घर के कमरे में उसने फंदे में झूल जान दे दी. सुबह मां की नजर पड़ी तो फिर घरवालों को जानकारी मिली. युवक के आत्महत्या किये जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. चिकित्सक से उसका इलाज भी करवाया जा रहा था. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वह बनियाडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था.

इसे भी पढ़ें : डोभा में डूबते भाई को बचाने गई बहन, दोनों की मौत, परिवार में मातम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर दूसरा मामला सेंट्रल पीठ इलाके का है यहां भी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती ने आत्महत्या क्यों कि इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ कुमार गौरव घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories