TOP BANNER
Sponsored

बाइक रेसिंग और स्टंट करने वाले सावधान, गिरिडीह में भी शुरू हुआ अभियान

गिरिडीह : तेज रफ्तार के साथ सड़क पर बाइक से फर्राटा मारते हुए रेस लगाने वाले एवं सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले सावधान हो जाए। वरना अगर पकड़े गए जेल की हवा खानी पड़ सकती है। जी, हां राज्य के डीजीपी एमबी राव के आदेश पर गिरिडीह में अभियान शुरू कर दी गई है। इस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 30, 2020 Oct 30 39 Views
Share

गिरिडीह : तेज रफ्तार के साथ सड़क पर बाइक से फर्राटा मारते हुए रेस लगाने वाले एवं सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले सावधान हो जाए। वरना अगर पकड़े गए जेल की हवा खानी पड़ सकती है। जी, हां राज्य के डीजीपी एमबी राव के आदेश पर गिरिडीह में अभियान शुरू कर दी गई है।

इस कड़ी में पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह के नेतृत्व में थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट आदि के कई लोगों को पकड़कर चैतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं अगली बार गलती न हो इसको लेकर सख्त हिदायत भी दी गई।

गौरतलब है कि युवा वर्ग के लोग सड़कों पर बाइक रेसिंग व स्टंट करते नज़र आते हैं। इससे कई बार दुर्घटना में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है। इसी के रोकथाम के लिए डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों को आदेश देकर अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories