TOP BANNER
Sponsored

जलसहियाओं का आंदोलन जारी, 11 माह से लंबित भुगतान की मांग

गिरिडीह : झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ गिरिडीह इकाई के बैनर तले 11 माह से लंबित भुगतान, प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर सोमवार को जलसहियाओं ने पीएचडी1 और 2 के कार्यपालक अभियंता के समक्ष भूख हड़ताल पर रहकर धरना दिया। मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो ने कहा कि 11 माह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 19, 2020 Oct 19 59 Views
Share

गिरिडीह : झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ गिरिडीह इकाई के बैनर तले 11 माह से लंबित भुगतान, प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर सोमवार को जलसहियाओं ने पीएचडी1 और 2 के कार्यपालक अभियंता के समक्ष भूख हड़ताल पर रहकर धरना दिया।

मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो ने कहा कि 11 माह से लंबित भुगतान, वर्षों से प्रोत्साहन राशि भुगतान की मांग को लेकर जल सहियाओं का भूख हड़ताल और धरने का दूसरा दिन है। कहा कि भारत सरकार की योजना है। कहा कि जबतक भुगतान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि जल सहियाओं से केवल काम लिया जाता है और दाम मांगे जाने पर उन्हें ठेंगा दिखा दिया जाता है। सभी को भुगतान को लेकर आवंटन है मगर जलसहियाओं के लिए पैसे कम हो जाते हैं। बताया कि भुगतान नहीं होने पूजा के दौरान भी आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन के बाबत पूछे जाने पर पीएचडी 2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश मण्डल ने कहा कि आवंटन को लेकर मांग की गई है। आज भी उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जल सहियाओं के आंदोलन को लेकर मुख्यालय को अवगत करवाया है। आवंटन होते ही भुगतान कर दिया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories