TOP BANNER
Sponsored

कोरोना संक्रमण को देखते हुऐ प्रशासन ने किया फ्लैगमार्च, उपायुक्त ने सभी से सावधानी बरतने की अपिल

गिरिडीह : बढ़ते कोविड संक्रमण मामलों को देखते हुऐ सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन भी अलर्ट दिख रही है।शनिवार की सुबह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधिक्षक अमित रेनू,SDM प्रेरणा दिक्षित एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत कई आला अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 10, 2021 Apr 10 19 Views
Share

गिरिडीह : बढ़ते कोविड संक्रमण मामलों को देखते हुऐ सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन भी अलर्ट दिख रही है।शनिवार की सुबह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधिक्षक अमित रेनू,SDM प्रेरणा दिक्षित एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत कई आला अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। और लोगों को कड़ाई से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन करने को कहा। अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च की शुरुआत बस स्टैंड रोड स्थित नया परिसदन भवन से किया गया। जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों का भ्रमण कर फ्लैग मार्च को समाप्त किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन गिरिडीह जिला में कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ। इसलिए हम सबों को अभी भी सतर्कता बरतनी बहुत जरूरी है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि कल भी गिरीडीह जिला में 15 कोरोना संक्रमित पाए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगातार वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। साथ ही कोविड जांच की प्रक्रिया भी बढ़ा दी गई। ताकि संक्रमित लोगों की पहचान कर उसे आइसोलेट किया जा सके। उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील कि है कि बेवजह घरों से ना निकले, भीड़ न लगावे, साथ ही घरों से निकलते हुए मास्क जरूर पहने ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories