AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्विफ्ट डिजायर का टायर ब्लास्ट होने से वाहन गिरा खाई में ,चार की हुई मौत

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गया।अटका के 20 माइल के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का टायर ब्लास्ट करने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे वाहन में सवार महिला समेत चार लोगो की मौत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गया।अटका के 20 माइल के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का टायर ब्लास्ट करने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे वाहन में सवार महिला समेत चार लोगो की मौत हो गयी, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी है. मृतकों की पहचान बगोदर के कुंदर गांव निवासी याशमीन खातून,शेख आजम,आमिर शेख और हसन शेख के रूप में हुई है. वहीं हादसे में गाड़ी चालक मो मामून राजा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी सरोज चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य चलाकर खाई से सभी मृतक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

 

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के चार सदस्य स्विफ्ट डिजायर से अटका के कुंदर गांव से बगोदर जा रहे थे. इसी दौरान सबों को लेकर गाड़ी जब अटका 20 माइल के समीप पहुंची तो उसका टायर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया. इससे गाड़ी एक साथ कई बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories