AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जेल से निकले आरोपी ने जेलर पर की थी फायरिंग, देशी पिस्टल के साथ हुआ गिरफ्तार

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह में प्रभारी जेलर प्रमोद कुमार के वाहन पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कांड में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। जिसके धर पकड़ को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। सोमवार को एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह में प्रभारी जेलर प्रमोद कुमार के वाहन पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कांड में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। जिसके धर पकड़ को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। सोमवार को एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर जेलर पर हुए जानलेवा हमले के बाद जेलर प्रमोद कुमार के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 188/ 22 दर्ज कर मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद गठित एसआईटी टीम ने टेक्निकल सेल और मानवीय सूचना के आधार पर उदनाबाद पुल के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तार आरोपी देवघर जिले के मरगोमुंडा का आशीष कुमार साह है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, 2 मैगजीन, 1 गोली, एक बाइक और मोबाइल को बरामद किया है। वहीं पूछताछ में उसने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार आशीष कुमार साह 12 जुलाई को ही केंद्रीय मंडल कारागार से जमानत पर बाहर निकला था। वहीं इसके कुछ ही दिन बाद उसने जेलर पर हमला किया। हालांकि हमले में तीन गोली वाहन में लगी थी और जेलर बाल – बाल बच गए थे। बताया कि हमले में शामिल एक और आरोपी मंजेश कुमार मंडल फिल्हाल फरार है। उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

वहीं हमले के पीछे गैंगस्टर अमन साहू का नाम आने के मामले में सवाल किए जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अनुसंधान के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories