AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शिव भक्ति में डूबे भक्त, दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

  बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा शिवालय गिरिडीह : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। सभी शिवालय दिनभर बोल बम, जय शिव के जयघोष से गुंजायमान रहे। उदनाबाद स्थित प्रसिद्ध बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर, धनवार के झारखंडी धाम, बगोदर के हरिहर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा शिवालय

गिरिडीह : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। सभी शिवालय दिनभर बोल बम, जय शिव के जयघोष से गुंजायमान रहे। उदनाबाद स्थित प्रसिद्ध बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर, धनवार के झारखंडी धाम, बगोदर के हरिहर धाम, शहर के बरगंडा विश्वनाथ मंदिर, पचम्बा के नर्वदाधाम, कचहरी चौक के निकट शिव हनुमान मंदिर, झंडा मैदान के सामने पुराने जेल परिसर में अवस्थित मंदिर, दर्जी मोहल्ला स्थित पुरातन शिवालय, अरगाघाट, बरमसिया, शास्त्रीनगर, बराकर तट किनारे अवस्थित शिव मंदिर, सिहोडीह पटेल नगर स्थित पूर्ण कामेश्वर मंदिर, सदर प्रखंड स्थित शिव मंदिर, कृष्णा नगर, अलकापुरी, बोड़ो, कोलयरी क्षेत्र के बनियाडीह स्थित शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

इस दौरान सभी ने भगवान शिव पर जलार्पण कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति और आस्था से तर नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना में तल्लीन रहे।

इधर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई शिवालयों में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई थी। इस दौरान पुलिस के जवान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसको लेकर मुस्तेद दिखे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories