TOP BANNER
Sponsored

हनी होली ट्रिनिटी स्कूल में सम्मान समारोह, टॉपर्स किए गए सम्मानित

गिरिडीह : शहर के पचंबा रोड मोहनपुर स्थित हनी होली ट्रिनिटी स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित कर सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अव्वल आने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल के निदेशक मुमताज अली, सेक्रेटरी जावेद अनवर अली एवं प्रिंसिपल अनीता सिन्हा के हाथों टॉप 11 छात्र-

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 25, 2022 Jul 25 22 Views
Share

गिरिडीह : शहर के पचंबा रोड मोहनपुर स्थित हनी होली ट्रिनिटी स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित कर सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अव्वल आने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में स्कूल के निदेशक मुमताज अली, सेक्रेटरी जावेद अनवर अली एवं प्रिंसिपल अनीता सिन्हा के हाथों टॉप 11 छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

इन्हें किया गया सम्मानित

समारोह में जिले में टॉप आकर स्कूल को गौरवान्वित करने वाली तमन्ना परवीन, सानिया अली, प्रशांत कुमार, अभिजीत शर्मा, साक्षी प्रिया, गुंजन कुमारी, दिवाकर रुद्र, मो. साहिल, सुधांशु शेखर, तजमीन फिरदौस एवं मंजीत कुमार को सम्मानित किया गया।

MIDDLE
Sponsored

ये रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में स्कूल के शिक्षक अभिनय आनंद, चंद्रजीत सिंह, सूरज कुमार, आनंद कौशल, रंजित महतो, राखी वर्मा, सरिता विश्वकर्मा, गौरव मुखर्जी, शायोनी सरकार आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories