TOP BANNER
Sponsored

टेलीकॉम कर्मचारी ने झामुमो नेता पर लगाया पिटाई का आरोप, थाने में दिया आवेदन

गिरिडीह : कोलडीहा निवासी विवेक केशरी ने नगर थाना में आवेदन देकर झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार द्वारा पिटाई किये जाने का आरोप लगाया है। विवेक एक टेलीकॉम कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी है। आवेदन में विवेक ने पुलिस से शिकायत की है कि जब वह काम से घर लौट रहा था तो बरगंडा सुखमनी अपार्टमेंट

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 10, 2020 May 10 46 Views
Share

गिरिडीह : कोलडीहा निवासी विवेक केशरी ने नगर थाना में आवेदन देकर झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार द्वारा पिटाई किये जाने का आरोप लगाया है। विवेक एक टेलीकॉम कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी है। आवेदन में विवेक ने पुलिस से शिकायत की है कि जब वह काम से घर लौट रहा था तो बरगंडा सुखमनी अपार्टमेंट के सामने गौरव ने उसे रोक गाली देते हुए गाड़ी के कागज दिखाए जाने की मांग की। जब उसने गाली दिए जाने का कारण जानना चाहा तो गौरव ने गाड़ी से चाभी ले ली और उसकी पिटाई कर दी जिससे उसके सिर पर चोट आई हैं।

बताया कि हंगामा देख अपार्टमेंट के लोग भी नीचे उतरे और नगर थाना की पीसीआर वाहन भी वहां पहुंची तो वह वहां से भाग निकला। बताया गया कि सारी घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

इधर इस मामले पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फोन पर उन्हें भी जानकारी मिली है। कल घटना की सत्यता की जांच की जाएगी, वहीं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories