AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शादी की नियत से अपहरण के आरोप मामले में किशोरी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां ने 13 मई की रात तिसरी थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। आवेदन में जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह निवासी मिथलेश तुरी और सोनू तुरी पर शादी की नीयत से किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तिसरी पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 44/26 दर्ज कर छापेमारी शुरू की। थाना प्रभारी प्रभु नंद ईश्वर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस ने बताया कि मेडिकल और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories