TOP BANNER
Sponsored

मुस्कान पांडेय को न्याय दिलाने के लिये सड़क पर उतरा स्वर्ण मोर्चा, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

गिरिडीह : मुस्कान पांडेय के हत्या के बाद इंसाफ के लिए लगातार लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा, गिरिडीह व युवा भारतीय दल गिरिडीह के तरफ से हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को शहर में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च झंडा मैदान से होते

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 27, 2020 Dec 27 41 Views
Share

गिरिडीह : मुस्कान पांडेय के हत्या के बाद इंसाफ के लिए लगातार लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा, गिरिडीह व युवा भारतीय दल गिरिडीह के तरफ से हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को शहर में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च झंडा मैदान से होते हुए टॉवर चौक तक पहुंचा और टावर सभा में तब्दील हो गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गिरिडीह में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। जिस प्रकार मुस्कान पांडेय की निर्मम हत्या कर पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया। वह बहुत ही निंदनीय है और काफी दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मामला का उदभेदन नहीं हो पाया है जिससे अपराधियों का मनोबल चरम पर है। उपस्थित लोगों ने गिरिडीह प्रशासन से मुस्कान पांडेय के हत्या में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

विरोध मार्च में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह, गिरिडीह जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, गिरिडीह मीडिया प्रभारी विजय सिंह, उपेंद्र सिंह,गोपाल जी, उज्ज्वल तिवारी,राज कुमार चौबे,कुंदन सिंह राजपूत, शंभू सिंह ,रोशन राय,चंदन पाण्डेय ,नीरज राय ,मनीष राय ,रंजीत राय, उज्ज्वल तिवारी ,संदीप सिंह , नीतीश सिंह,राहुल पांडेय, प्रिये पांडेय, अभिजीत,राज कुमार चौबे,धीरज राय, प्रवीण राय,पीयूष पल्लव आदि उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories