TOP BANNER
Sponsored

कृषि कानून वापस करवाने के लिए कांग्रेस ने किया हवन, कहा पीएम मोदी की सद्बुद्धि के लिए की जा रही प्रार्थना

गिरिडीह : कृषि कानून को समाप्त करवाने के लिए कांग्रेस पार्टी आंदोलन के साथ-साथ हवन पूजन में भी जुट गई है. गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी व किसान खेत मजदूर कांग्रेस प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को अंबेडकर चौक स्थित हनुमान मंदिर में ‘हवन यज्ञ’ किया गया. वहीं केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल को काला कानून

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 27, 2020 Dec 27 18 Views
Share

गिरिडीह : कृषि कानून को समाप्त करवाने के लिए कांग्रेस पार्टी आंदोलन के साथ-साथ हवन पूजन में भी जुट गई है. गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी व किसान खेत मजदूर कांग्रेस प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को अंबेडकर चौक स्थित हनुमान मंदिर में ‘हवन यज्ञ’ किया गया. वहीं केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल को काला कानून बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की गई।

इस बाबत कांग्रेस नेता डॉक्टर समीर राज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि प्राप्त हो और देश के किसानों पर जबरन थोपे गए कृषि कानून बिल को अविलंब वापस लिया जाए। जिससे देश किसान पूंजीपतियों के हाथों में जाने से बचे। उन्होंने कहा कि यह एक काला कानून बिल है। जो हमारे अन्नदाता किसानों के लिए बोझ बन गया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी इस बिल के कारण खेती करना छोड़ देंगे। तब लोग भूखे मारे जाएंगे। वहीं कांग्रेस नेताओ ने भी इस काले कानून को वापस लेने की मांग की है। मौके पर नवीन आनंद, अजय कुमार सिन्हा, नरेश पाठक, उपेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, कमलनाथ सिंह, सहदेव तिवारी, बलराम यादव आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories