AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झुमरी तिलैया की सुषमा सुमन बनी झारखंड प्रदेश महिला महासभा की महिला समिति अध्यक्ष,कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यों ने किया अभिनंदन

शहर के साईं धाम मार्ग स्थित बरनवाल सेवा सदन में झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल एवं महामंत्री इंद्रजीत लाल ने संयुक्त रूप से महाराजा अहिबरण के समक्ष दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया।समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लखन बरनवाल के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शहर के साईं धाम मार्ग स्थित बरनवाल सेवा सदन में झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल एवं महामंत्री इंद्रजीत लाल ने संयुक्त रूप से महाराजा अहिबरण के समक्ष दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया।समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लखन बरनवाल के द्वारा कोडरमा के झुमरी तिलैया की रहने वाली सुषमा सुमन को प्रदेश महिला समिति अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।मौके पर लखन लाल बरनवाल ने कहा कि गर्व है कि समाज की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे आ रही है। हमें महिलाओं के साथ मिलकर एक सशक्त समाज का निर्माण करना है।

 

 

 

 

 

 

हमें कुरीति को छोड़कर अच्छी नीति को अपनाना होगा तभी अच्छे समाज का निर्माण संभव होगा।
मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सुमन ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर खरा उतर कर समाज की महिलाओं को शशक्त बनाने की कोशिश करूंगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री इंद्रजीत लाल, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार बरनवाल, उपाध्यक्ष परमेश्वर मोदी,जिला अध्यक्ष संजय मोदी,सचिव अंबिका बरनवाल, नरेश बरनवाल,महिला जिला अध्यक्ष दीपमाला,नगर अध्यक्ष ललिता बरनवाल, राजेंद्र लाल बरनवाल, संजय कुमार बरनवाल, शंकर बरनवाल, सूरज मोदी एवं काफी संख्या में पुरुष महिलाएँ उपस्थित थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories