TOP BANNER
Sponsored

बाइक और टेम्पो में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

तिसरी : तिसरी थाना अंतर्गत कलवा नदी पुल के पास चढ़ाव में रविवार देर शाम को टेम्पू बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक कुलदीप राय गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर जोरदार रहने से टेम्पू व बाइक दोनों सड़क पर पलट गई। मौके पर कलवा नदी की ओर आ रहे कन्हैया सिंह ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 21, 2021 Mar 21 56 Views
Share

तिसरी : तिसरी थाना अंतर्गत कलवा नदी पुल के पास चढ़ाव में रविवार देर शाम को टेम्पू बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक कुलदीप राय गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर जोरदार रहने से टेम्पू व बाइक दोनों सड़क पर पलट गई। मौके पर कलवा नदी की ओर आ रहे कन्हैया सिंह ने सड़क पर घायल कुलदीप को एम्बुलेंस को बुलाकर तिसरी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर गिरिडीह रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि रविवार को तिसरी में साप्ताहिक बाजार लगता है। मिली जानकारी के अनुसार बाजार से सब्जी वगेरह खरीदारी कर कुलदीप मोहन चौक जा रहा था इसी दौरान टेम्पो से उसकी आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद टेम्पू चालक फरार हो गया।वहीं घटना की सूचना पर तिसरी पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर दोनों वाहन को कब्जे में लिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories