TOP BANNER
Sponsored

अग्रवाल समाज की हुई बैठक, 26 मार्च को होली मिलन समारोह मनाए जाने का लिया निर्णय

गिरिडीह : अग्रवाल समाज द्वारा 26 मार्च की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन पंजाबी मोहल्ला के दवा व्यवसायी मनोज अग्रवाल के आवास पर होगा। रविवार को बरवाडीह स्थित विकाशचंद्र अग्रवाल के आवास पर समाज के लोगों ने बैठक कर यह निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 21, 2021 Mar 21 26 Views
Share

गिरिडीह : अग्रवाल समाज द्वारा 26 मार्च की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन पंजाबी मोहल्ला के दवा व्यवसायी मनोज अग्रवाल के आवास पर होगा। रविवार को बरवाडीह स्थित विकाशचंद्र अग्रवाल के आवास पर समाज के लोगों ने बैठक कर यह निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल ने की, जबकि संचालन समाज के सचिव सुधीर कुमार ने किया।

बैठक में सामूहिक रुप से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च को समाज का होली मिलन समारोह होगा। इस समारोह में समाज के सारे लोग परिवार और बच्चों के संग हिस्सा लेंगे। समारोह में महिलाओं की खास भागीदारी रहेगी। समारोह के दौरान ड्राई होली खेल मंगल टीका लगाकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं ली और दी जाएगी। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि आनेवाले दिनों में संगठन की कई गतिविधियों की कमान युवाओं के हाथों में सौंपी जाएगी। भविष्य में समाज की ओर से रक्तदान शिविर लगाने का भी प्रस्ताव लाया गया।

बैठक में मुख्य रुप से विकाशचंद्र अग्रवाल, अनिरुद्ध राम, अनिल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अशोक कुमार मोदी, बिकास कुमार, मुकेश कुमार अग्रवाल आदि ने भाग लिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories