TOP BANNER
Sponsored

सरिया ठाकुरबाड़ी मैदान में हुई जोरदार भिड़ंत, विवाहितों पर भारी पड़े अविवाहित, जाने कैसे

सरिया(गिरिडीह) : बीच मैदान पर एक तरफ विवाहित तो दूसरे तरफ अविवाहित मैदान में थे। जगह था गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित ठाकुरबाड़ी मैदान। दोनों और से विवाहित और अविवाहित भीड़ गए जोरदार आजमाइश हुई और अंततः अविवाहित विवाहितों पर भारी पड़ गए। जी, हां सही पढ़ा आपने। ये मुकाबला था क्रिकेट का। जय

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 22, 2020 Nov 22 55 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : बीच मैदान पर एक तरफ विवाहित तो दूसरे तरफ अविवाहित मैदान में थे। जगह था गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित ठाकुरबाड़ी मैदान। दोनों और से विवाहित और अविवाहित भीड़ गए जोरदार आजमाइश हुई और अंततः अविवाहित विवाहितों पर भारी पड़ गए। जी, हां सही पढ़ा आपने। ये मुकाबला था क्रिकेट का। जय बजरंग क्लब सरिया द्वारा रविवार को ठाकुरबाड़ी मैदान में यह एकदिवसीय क्रिकेट मैच आयोजित था।

मैच में बतौर आतिथि जिला परिषद सदस्य सह आजसू नेता अनूप पांडेय शामिल थे। मैच का उद्घाटन जिप सदस्य अनूप पाण्डेय व मुखिया यशोदा देवी ने फीता काट कर  किया। इसके बाद मैच की शुरुआत हुई जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए विवाहित टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाया ।

उत्साह भरा रहा मुकाबला

इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी अविवाहित टीम ने 13वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर 137 रन बना लिया । इस प्रकार अविवाहित टीम ने विवाहित टीम को 4 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद अविवाहितों में गजब का उत्साह था। वहीं विवाहित भी इस पल को एन्जॉय कर रहे थे।

MIDDLE
Sponsored

जीत के बाद अविवाहित टीम के कप्तान राज रवानी ने कहा कि ये जीत हमारी नहीं बल्कि हमारे सभी खिलाड़ियों के मेहनत और लगन  की जीत है। हार को लेकर विवाहित टीम के कप्तान राहुल श्रीधर ने कहा की मैच अनिश्चितता का खेल है हार जीत लगी रहती है पिछले बार हमारी टीम जीती थी, लेकिन कुछ फेरबदल होने के वजह से इस बार हार हुई है।

मौके पर रनर और विजेता टीम को जिप सदस्य अनूप पाण्डेय ने कप देकर पुरुस्कृत किया और कहा कि इस तरह का आयोजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा अविवाहित टीम के खिलाड़ी अधिक न इतरायें। वे भी कभी ना कभी विवाहितों की श्रेणी में आयेंगे,जबकि विवाहित टीम के खिलाड़ी बेचारे घर परिवार और समाज का भी बोझ उठाते हैं। इसलिए अविवाहितों की खुशी के लिए उन्होंने हार स्वीकार की।

ये रहे शामिल

मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार राज रवानी को दिया गया,जिन्होंने मैच में 39 रन बनाए तथा 3 विकेट भी लिया। मैच के एम्पायर कुलदीप व चीरंजीवी थे। जबकि इस दौरान देवाशीष बादल,रबिन्द्र पाण्डेय,संजय सिंघानिया, वशिष्ठ पाण्डेय, सुदामा प्रसाद, केदार पाण्डेय, धर्मपाल महतो,मनीष मंडल, प्रमोद मंडल,सुरेन्द्र मंडल,राहुल सिंह, बिक्रम साव,रबि मंडल, पंकज पाण्डेय, सुमन रवानी, दीपक पाण्डेय, फागु पंडित,भीम रवानी, सतेन्द्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories