TOP BANNER
Sponsored

पूजा में असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर, होटल व लॉज में पुलिस ने की छापेमारी

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट गिरिडीह : दुर्गा पूजा की शुरुआत सोमवार से कलश स्थापन के साथ हो जाएगी। शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तेद है। शांति समिति की बैठक कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर जरूरी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 25, 2022 Sep 25 42 Views
Share

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

गिरिडीह : दुर्गा पूजा की शुरुआत सोमवार से कलश स्थापन के साथ हो जाएगी। शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तेद है। शांति समिति की बैठक कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी अमित रेणु के दिशा निर्देश पर जिलेभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पर्व में बाहर से आकर शरारती तत्व तो नहीं जुट रहा इसको लेकर शनिवार की रात शहरी इलाके में स्थित होटल व लॉज में थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान बाहर से आकर रह रहे लोगों से पूछताछ व पहचान पत्र की जांच की गई। साथ ही होटल व लॉज संचालकों और मैनेजर को सख्त निर्देश दिया गया कि जांच कर वैध लोगों को ही ठहरने दिया जाय। अगर कोई संदिग्ध आता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाय।

MIDDLE
Sponsored

थाना प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि पूजा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। शांतिपूर्ण माहौल में पर्व हो इसको लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories