AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जैप जवान की मौत से बेंगाबाद में मातम, सम्मान से पार्थिव शरीर को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

अंतिम दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ बेंगाबाद : हज़ारीबाग़ जिला में तैनात जैप के जवान का पार्थिव शरीर जब बेंगाबाद पहुंचा तो सम्मान में हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों की संख्या में युवा रैली की शक्ल में जवान के गांव तक गए . वहीं जवान का शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अंतिम दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

बेंगाबाद : हज़ारीबाग़ जिला में तैनात जैप के जवान का पार्थिव शरीर जब बेंगाबाद पहुंचा तो सम्मान में हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों की संख्या में युवा रैली की शक्ल में जवान के गांव तक गए . वहीं जवान का शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखें नम हो गई. रविवार की सुबह जवान की अंतिम विदाई में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया. मौके पर गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद भी जवान के जनाजे में शरीक हुए और परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया.

बताते चलें कि गिरिडीह जिला के बेंगाबाद प्रखण्ड स्थित घुठिया के रहने वाले जैप के जवान सहमुद अली हज़ारीबाग़ जिला के चौपारण में अपनी सेवा दे रहे थे. शनिवार को चौपारण स्थित झारखंड बिहार की सीमा पर चोरदाहा चेक पोस्ट पर वह गाड़ियों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान बरही की तरफ से आ रहे एक गैस टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया. हादसे में जवान दर्दनाक मौत मौके पर हो गई. घटना के बाद हज़ारीबाग़ में पोस्टमार्टम एवं विभागीय आदेश के बाद उनका शव शनिवार की रात गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचे ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा और सभी की आंखें नम हो गई. घटना की सूचना पर विधायक डॉ सरफराज अहमद घुठिया पहुंचे और जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. जवान को सुपुर्दे खाक करने के बाद विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया और मदद का भरोसा दिया.

बताया गया कि मृतक जवान की नौकरी सिर्फ एक माह बची हुई थी. एक माह के बाद वह परिवार वालों के साथ जीवन बिताने वाले थे. मगर दर्दनाक हादसे से परिवार से उनका सहारा छीन लिया. मृतक जवान अपने पीछे पत्नी के अलावे तीन पुत्र एवं तीन बेटियां छोड़ गए हैं. हादसे से परिवार के सदस्य काफी सदमे में हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories