AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

क्राइम मीटिंग में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गिरिडीह : पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी अमित रेणु की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग की गई। बैठक में डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व जिलेभर के थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित कांडों के अनुसंधान तेज करने का निर्देश दिया गया। वहीं अपराधिक गतिविधि, अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी अमित रेणु की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग की गई। बैठक में डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व जिलेभर के थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित कांडों के अनुसंधान तेज करने का निर्देश दिया गया। वहीं अपराधिक गतिविधि, अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया।

थाना स्तर पर करें शांति समिति की बैठक

बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। वहीं थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं के आवागमन में सुरक्षा सुनिश्चित करने, असमाजिक व शरारती तत्वों पर निगरानी रखने, छेड़खानी की घटना ना हो इस पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह एवं भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई का दिशा निर्देश दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories