TOP BANNER
Sponsored

ससुराल में दामाद का मिला खून से लथपथ शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह : ससुराल में दामाद का खून से लथपथ शव मिला है। मामला नवडीहा ओपी के गम्हरिया गांव का है। मृतक बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशमुण्डा के बंधाबाद गांव निवासी हेमलाल दास का 25 वर्षीय पुत्र बबलू दास था। घटना को लेकर मृतक के पिता हेमलाल ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 17, 2020 Mar 17 39 Views
Share

गिरिडीह : ससुराल में दामाद का खून से लथपथ शव मिला है। मामला नवडीहा ओपी के गम्हरिया गांव का है। मृतक बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशमुण्डा के बंधाबाद गांव निवासी हेमलाल दास का 25 वर्षीय पुत्र बबलू दास था। घटना को लेकर मृतक के पिता हेमलाल ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। घटना को पत्नी डुमरी देवी खुदकुशी बता रही है। वहीं घटना के बाद से डुमरी के पिता वासुदेव रविदास और उसकी पत्नी फरार है।

इधर मामले की सूचना पर मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक बबलू का विवाह पिछले साल 7 जुलाई को हुआ था। बताया गया कि मृतक का ससुर बेटी डुमरी देवी को ससुराल नहीं भेज रहे थे। इस कारण दामाद बबलू से उनका विवाद चल रहा था। बबलू पत्नी की विदाई के लिए अड़ा था। विदा नहीं किये जाने के कारण तीन महीने से वह भी ससुराल में रह रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन वासुदेव अपनी बेटी को विदा नहीं कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories